फैक्ट चेक: मुख्यमंत्री योगी की पुरानी वीडियो को यूपी पुलिस पेपर लीक से जोड़कर किया जा रहा है वायरल, जानिए इसकी सच्चाई

मुख्यमंत्री योगी की पुरानी वीडियो को यूपी पुलिस पेपर लीक से जोड़कर किया जा रहा है वायरल, जानिए इसकी सच्चाई
  • मुख्यमंत्री योगी की पुरानी वीडियो वायरल
  • पुलिस भर्ती के पेपर लीक से जा रहा है जोड़ा
  • जानिए इस वायरल वीडियो के दावे की सच्चाई

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इस समय उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का पेपर लीक मामला चर्चाओं में बना हुआ है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें सीएम योगी पेपर लीक की बात करते हुए इसे दोबारा कराए जाने के बारे में बोल रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा को दोबारा कराए जाने की बात करे रहे हैं।

क्या हो रहा है वायरल?

दरअसल, रोमी यादव नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने 20 फरवरी को एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, "up police paper दोबारा होगा।" जबकि वीडियो में लिखा है, "योगी आदित्यनाथ ने लिया बड़ा फैसला UPP Exam होंगे दोबारा।" हालांकि, इसके नीचे सवाल पूछते हुए भी लिखा गया है, "क्या यूपी पुलिस पेपर दोबारा होगा?" इस वीडियो को सच मानकर कई अन्य यूजर्स भी इसे खूब शेयर कर रहे हैं। लेकिन हमारी जांच में इस वीडियो का दावा गलत साबित हुआ।

कैसे पता चली सच्चाई?

इस वायरल वीडियो की जांच करने के लिए हमने इसके कीवर्ड्स गूगल पर सर्च किए। जिसके बाद हमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यही वीडियो एबीपी लाइव के यूट्यूब चैनल पर मिला। इस वीडियो को 21 नवंबर 2021 को अपलोड किया गया था। इसमें बताया गया है कि पेपर लीक होने की वजह से UPTET की परीक्षा रद्द करनी पड़ी है। इसके खिलाफ प्रशासन ने एक्शन भी लिया है। इसी पेपर लीक के बारे में मुख्यमंत्री योगी बात कर रहे हैं। यही वीडियो हमें अन्य मीडिया यूट्यूब चैनल्स पर भी मिले। इससे साबित हो गया है कि सीएम योगी की इस वीडियो का हाल ही में लीक हुए यूपी पुलिस के पेपर से कोई संबंध नहीं है।

Created On :   21 Feb 2024 11:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story